RSCIT Free Course for Female 2023 राजस्थान फ्री आरएससीआईटी कोर्स 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी: RSCIT Free Course for Female 2023 नोटिफिकेशन जारी हुआ. वहीं आपको राजस्थान फ्री आरएससीआईटी कोर्स 2023 के लिए महिलाओं को 26 अगस्त 2023 तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यदि आप इच्छुक हैं तो राजस्थान फ्री आरएससीआईटी कोर्स 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दें. यहां पर हमने RSCIT Free Course for Female 2023 के लिए आवेदन करने की पूरी प्रोसेस और लिंक नीचे दिया गया है.

RSCIT Free Course for Female 2023 Notification
RSCIT Free Course for Female 2023. इंदिरा महिला शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना के तहत फ्री आरएससीआईटी कोर्स 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस योजना के तहत राजस्थान की महिलाएं आरएससीआईटी कोर्स निशुल्क कर सकती हैं. वहीं इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 26 अगस्त 2023 तक होंगे.
RSCIT Free Course for Female 2023 Overview
आर्टिकल का नाम | RSCIT Free Course for Female |
शुरू की गई | राजस्थान सरकार द्वारा |
योजना का नाम प्रशिक्षण हेतु | इंदिरा महिला शक्ति प्रशिक्षण व कौशल संवर्धन योजना |
कोर्स का नाम | RSCIT |
लाभार्थी | राज्य की बालिकाएं एवं महिलाएं |
उद्देश्य | कंप्यूटर की सामान्य जानकारी से अवगत कराना |
प्रशिक्षण अवधि | 3 माह (132 घंटे) |
राज्य | राजस्थान |
आवेदन की अंतिम तिथि | 26 अगस्त 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | wcd.rajasthan.gov.in |
RSCIT Free Course for Female 2023 Latest news
RSCIT Free Course for Female 2023 latest news. राजस्थान में महिलाओं को कंप्यूटर की सामान्य जानकारी एवं कार्यशैली से अवगत कराए जाने के लिए यह योजना शुरू हुई है. क्योंकि आप सभी को तो पता ही होगा कि आज के जमाने में कंप्यूटर सीखना कितना आवश्यक हो गया है. इसके साथ ही कंप्यूटर के माध्यम से बहुत सारे कार्य घर बैठे ही हो जाते हैं. बता दें कि राजस्थान सरकार द्वारा महिलाओं को बेसिक कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
Rajasthan RSCIT Free Course for Female 2023
महिलाओं को RSCIT Free Course for Female 2023 निशुल्क करवाया जाएगा। इसके तहत समाज के सभी वर्गों की महिलाओं जैसे ग्रहणी, किशोरी बालिकाएं, कॉलेज छात्राएं तथा बीपीएल, स्वयं सहायता समूह सदस्य व अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं को कंप्यूटर का बेसिक कोर्स प्रशिक्षण दिया जाएगा।
वहीं बता दें कि राजस्थान फ्री आरएससीआईटी कोर्स 2023 का प्रशिक्षण राजस्थान नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से दिलवाया जाएगा.
RSCIT Free Course for Female 2023 Application Fee
RSCIT Free Course for Female 2023 के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है.
RSCIT Free Course for Female 2023 Age Limit
RSCIT Free Course for Female 2023 के लिए न्यूनतम आयु 16 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक रखी गई है। इसमें आयु की गणना 1 जनवरी 2023 को आधार मानकर की जाएगी।
आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है।
Free RKCL RSCIT for Female 2023 Course duration
RSCIT Free Course for Female 2023 की प्रशिक्षण अवधि 132 घंटे (3 महीने) है। जिला स्तरीय समिति द्वारा चयनित प्रशिक्षणार्थियों को राजस्थान नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा उनके चिन्हित आईटी ज्ञान केदो पर चयनित कोर्स के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा।
वहीं प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक मशीन द्वारा की जाएगी. व विभाग द्वारा तय समय पर आईटी ज्ञान केदो पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
आरएससीआईटी प्रशिक्षण की निर्धारित अवधि पूर्ण होने के बाद प्रशिक्षणार्थियों को परीक्षा में भाग लेना है. व याद रहें कि कुल प्रशिक्षण अवधि की 65% से कम बायोमेट्रिक उपस्थिति वाले प्रशिक्षणार्थी एग्जाम में भाग नहीं ले सकेंगे।
RSCIT Free Course for Female 2023 Education Qualification
राजस्थान फ्री आरएससीआईटी कोर्स 2023 के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा पास रखी गई है. वह मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं कक्षा पास हो.
Free RKCL RSCIT for Female 2023 Required Documents
राजस्थान फ्री आरएससीआईटी कोर्स 2023 के लिए महिला अभ्यर्थी के पास निम्नलिखित डाक्यूमेंट्स होनें चाहिए :-
- आयु के सत्यापन हेतु कक्षा 10वीं की मार्कशीट।
- महिला अभ्यर्थी की 12वीं कक्षा की मार्कशीट।
- स्नातकोत्तर होने की स्थिति में स्नातक की अंक तालिका।
- जाति प्रमाण पत्र।
- विधवा के प्रकरण में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र/ तलाकशुदा के प्रकरण में तलाकनामा/ परित्यक्ता की स्थिति में परित्यक्ता होने का शपथ पत्र।
- हिंसा से पीड़ित महिला के प्रकरण में f.i.r. के प्रति/ घरेलू हिंसा में संरक्षण अधिनियम 2005 के तहत घरेलू घटना रिपोर्ट/ महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र/ अपराजिता पर प्रकरण दर्ज करने के दस्तावेज के प्रति.
- अन्य कोई डाक्यूमेंट्स जिसका अभ्यर्थी लाभ उठाना चाहता है।
RSCIT Free Course for Female 2023 Necessary Guidelines
- इसके लिए सभी वर्गों की महिलाएं जैसे ग्रहणी, किशोरी, बालिकाएं, स्वयं सहायता समूह सदस्य, कॉलेज छात्राएं, बीपीएल एवं अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
- आरएससीआईटी कोर्स का प्रशिक्षण 132 घंटे यानी की 3 महीने का है.
- आरएससीआईटी कोर्स का प्रशिक्षण राजस्थान नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से दिया जाएगा।
- आरएससीआईटी फ्री कोर्स फॉर फीमेल 2023 के लिए योग्यता 10वीं पास रखी गई है।
- चयनित अभ्यर्थियों को राजस्थान नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा चयनित आईटी ज्ञान केंद्रों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक मशीन से की जाएगी। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 65% बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य है।
- इसमें विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता, हिंसा से पीड़ित महिला, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
- अभ्यर्थियों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर जिला स्तर पर गठित कमेटी द्वारा किया जाएगा।
- आरएससीआईटी एग्जाम में पास होने के लिए न्यूनतम 40% अंक लाना अनिवार्य है।
Free RKCL RSCIT for Female 2023 Selection Process
RSCIT Free Course for Female 2023 के लिए चयनित हुई महिलाएं आरकेसीएल पर लॉगिन करके अपने लिस्ट चेक कर सकेंगी. जिला स्तर पर गठित कमेटी द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। परन्तु निर्धारित लक्ष्यों से अधिक आवेदन फॉर्म प्राप्त होने की स्थिति में निम्नलिखित वरीयता से प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया जाएगा।
- विधवा/ तलाकशुदा/ परित्यक्ता
- हिंसा से पीड़ित महिला
- कक्षा 10वीं उत्तीर्ण साथिन
- स्नातक उत्तीर्ण आंगनवाड़ी कार्यकर्ता।
- ऐसे प्रशिक्षणार्थी जिन्होंने दसवीं कक्षा राजकीय विद्यालय से उत्तीर्ण की है एवं स्नातक है।
- ऐसे प्रशिक्षणार्थी जिन्होंने दसवीं कक्षा राजकीय विद्यालय से उत्तीर्ण की है और आयु 25 वर्ष या अधिक है।
- ऐसी महिलाएं जो स्नातक हैं।
और उक्त श्रेणियों के अभ्यर्थियों के चयन के बाद शेष बची सीटों पर 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर सूची तैयार की जाएगी. और वहीं समान अंक की स्थिति में अधिक उम्र वाली महिला प्रशिक्षणार्थी को वरीयता दी जाएगी।
आवंटित सीटों में से 18% सीटों पर अनुसूचित जाति एवं 14 प्रतिशत सीटों पर अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिला अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। संबंधित वर्ग में उपलब्धता नहीं होने पर अन्य से भरा जा सकेगा।
प्रशिक्षणार्थियों के आईटी ज्ञान केंद्र वार चयन के उपरांत आरकेसीएल द्वारा चयनित प्रशिक्षणार्थियों के मोबाइल या ईमेल आईडी पर रेफरेंस नंबर एवं आईटी ज्ञान केंद्र की सूचना दी जाएगी। इसके बाद महिला अभ्यर्थी को उस आईटी ज्ञान केंद्र पर प्रशिक्षण हेतु रिपोर्टिंग करनी होगी। तत्पश्चात आरकेसीएल द्वारा रिपोर्टिंग करने वाले प्रशिक्षणार्थी का लर्नर कोड जारी किया जाएगा। प्रशिक्षणार्थी को 1 सप्ताह में आईटी ज्ञान केंद्र पर बायोमैट्रिक रजिस्ट्रेशन करवाकर नियमित रूप से बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करवानी होगी। अन्यथा प्रशिक्षणार्थी का प्रवेश निरस्त किया जाएगा।
Free RKCL RSCIT for Female 2023 Exam Pattern
RSCIT Free Course for Female 2023 exam pattern ये रहेगा :-
- आरएससीआईटी लिखित परीक्षा 70 अंक की होगी.
- इसमें कुल 35 प्रश्न हैं।
- इसमें प्रत्येक प्रश्न दो अंक का है.
- वहीं नेगेटिव मार्किंग नहीं है.
- अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में पास होने के लिए 70 में से 28 अंक लाने अनिवार्य होते हैं
- जबकि अभ्यर्थियों को प्रायोगिक परीक्षा में 30 अंक में से 12 अंक लाने अनिवार्य हैं।
- इस तरह आपको 100 अंकों में से न्यूनतम 40 अंक लाने अनिवार्य हैं।
- वहीं बता दें कि यदि आप आरएससीआईटी लिखित परीक्षा मे 35 प्रश्न में से 14 प्रशन सही कर देते हैं, तो आप परीक्षा में पास हो जाते हैं।
No. of Questions | Total No of Marks | Qualifying Marks |
35 | 70 | 28 |
How to Apply RSCIT Free Course for Female 2023
How to apply RSCIT Free Course for Female 2023? तो सभी इच्छुक महिलाएं RSCIT Free Course for Female 2023 के लिए ऐसे आवेदन करें:-
- आरकेसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट myrkcl.com/wcdnew पर जाये.
- इसके बाद होम पेज “Start New Application” ऑप्शन को सिलेक्ट कें.
- अब जन आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड डालकर ‘Get Details’ पर क्लिक करे.
- अब जन आधार से जुड़े सदस्यों की सूची दिखाई देगी जिस सदस्य का फॉर्म अप्लाई करना है, उसे सेलेक्ट करके प्रोसीड करे.
- अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी से वेरीफाई करे.
- आरएससीआईटी कोर्स को सेलेक्ट करें और अप्लाई लिंक पर क्लिक कर दें.
- इसके बाद प्रशिक्षण हेतु जिले और तहसील का चयन करना है और अपनी प्राथमिकता के अनुसार आईटी ज्ञान केंद्र का चयन करें.
- आवेदन फॉर्म भरें.
- सिग्नेचर, पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक योग्यता संबंधी डाक्यूमेंट्स इत्यादि डाक्यूमेंट्स अपलोड करे.
- अब Final Lock & Submit कर दें.
- इसके बाद आपको मोबाइल पर एसएमएस द्वारा एप्लीकेशन आईडी मिल जाएगी।
- अब इसका प्रिंट आउट निकाल लें.
RSCIT Free Course for Female 2023 Important Links
Start RSCIT Free Course for Female 2023 | Start |
Last Date Online Application form | 26 August 2023 |
Apply Online | Click Here |
Official Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join WhatsApp Group | Click Here |
Join Telegram | Click Here |
RSCIT Free Course for Female 2023 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
राजस्थान फ्री आरएससीआईटी कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 अगस्त 2023 तक रखी गई है.
RSCIT Free Course for Female 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
राजस्थान फ्री आरएससीआईटी कोर्स 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रोसेस और डायरेक्ट लिंक ऊपर उपलब्ध करवा दिया है.
Follow Our Social Media Handles
Join Telegram | Join Whatsapp Group |
Follow On Instagram | Like On Facebook |
Subscribe On Youtube | Follow On Twitter |