Rajasthan Dental Technician Recruitment 2023 का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अगर आप भी इस भर्ती में आवेदन करने की इच्छा रखते है तो 13 जून 2023 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। राज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान द्वारा इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। मैं आपको नीचे इस आर्टिकल में Rajasthan Dental Technician Recruitment 2023 की पोस्ट डिटेल, आवेदन प्रक्रिया, सिलेक्शन प्रोसेस, पात्रता आदि के बारे में जानकारी देने वाला हूँ। इसके लिए आपको आर्टिकल को अंत तक पढना है।
Rajasthan Dental Technician Recruitment 2023 | ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू
डेंटल टेक्निशियन की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपका 12वीं पास होना आवश्यक है। साथ ही डेंटल हाइजीनिस्ट अथवा डेंटल मैकेनिक के 2 साल का सर्टिफिकेट कोर्स डिप्लोमा होना आवश्यक है। इसके अलावा आपका रजिस्ट्रेशन डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया में होना भी आवश्यक है।
Rajasthan Dental Technician Recruitment 2023 Age Limit
इस भर्ती के अंदर आवेदन करने की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष है। अगर आप रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवार हैं तो सरकारी नियमों के अनुसार एज रिलैक्सेशन दिया जाएगा।