MP Police Constable Recruitment 2025: एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का 7500 पदों पर नोटिफिकेशन जारी

MP Police Constable Recruitment 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने पुलिस कांस्टेबल/होम गार्ड के 7500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 सितंबर से 29 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 30 अक्टूबर 2025 से शुरू होगा। इसमें महिला और पुरुष दोनों ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

MP Police Constable Recruitment 2025: एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का 7500 पदों पर नोटिफिकेशन जारी
MP Police Constable Recruitment 2025: एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का 7500 पदों पर नोटिफिकेशन जारी

मुख्य जानकारी :

विभाग मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB)
पद का नाम पुलिस कांस्टेबल / होम गार्ड
कुल पद 7500 (लगभग)
नोटिफिकेशन जारी 13 सितंबर 2025
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आवेदन शुरू 15 सितंबर 2025
अंतिम तिथि 29 सितंबर 2025
परीक्षा तिथि 30 अक्टूबर 2025 से
आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in

आवेदन शुल्क :

  • सामान्य वर्ग व अन्य राज्यों के अभ्यर्थी: ₹500

  • आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC): ₹250

  • शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन किया जाएगा।

आयु सीमा :

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

  • अधिकतम आयु: 33 वर्ष (29 सितंबर 2025 तक)

  • आरक्षित वर्गों को नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

शैक्षणिक योग्यता :

  • सामान्य वर्ग: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास।

  • अनुसूचित जनजाति (ST): न्यूनतम 8वीं पास।

चयन प्रक्रिया :

अभ्यर्थियों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  1. लिखित परीक्षा

  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

  3. शारीरिक मानक परीक्षा (PST)

  4. दस्तावेज़ सत्यापन

  5. मेडिकल टेस्ट

आवेदन प्रक्रिया :

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट से नोटिफिकेशन डाउनलोड करें और ध्यान से पढ़ें।

  2. “Apply Online” पर क्लिक करें।

  3. आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी सही-सही भरें।

  4. पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  5. कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  6. फाइनल सबमिट करने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।

MP Police Constable Recruitment 2025 Notification Check

MP Police Constable Vacancy 2025 Online Form Start 15 September 2025
MP Police Constable Bharti 2025 Online Form Last Date 29 September 2025
MP Police Constable Bharti 2025 Official Notification Click Here
MP Police Constable Recruitment 2025 Apply Online Click Here
Official Website https://esb.mp.gov.in/

Leave a Comment