DSSSB Assistant Primary Teacher Recruitment 2025: दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने अस्सिटेंट प्राइमरी टीचर (PRT) पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 1180 पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार 17 सितंबर 2025 से 16 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा की तारीख अलग से घोषित की जाएगी। यह भर्ती दिल्ली शिक्षा निदेशालय और एनडीएमसी विभागों के लिए है।

Overview :
Organization | Delhi Subordinate Services Selection Board (DSSSB) |
---|---|
Post Name | Assistant Teacher (Primary) PRT |
Total Posts | 1180 |
Departments | Directorate of Education, NDMC |
Advt. No. | 05/2025 |
Application Mode | Online |
Form Start | 17 September 2025 |
Last Date | 16 Octomber 2025 |
Official Website | dsssbonline.nic.in |
आवेदन शुल्क :
DSSSB अस्सिटेंट प्राइमरी टीचर भर्ती में सामान्य, ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए आवेदन शुल्क ₹100 रखा गया है। अन्य वर्गों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। भुगतान केवल SBI e-Pay के माध्यम से किया जा सकता है।
आयु सीमा :
इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकारी नियमों के अनुसार विभिन्न श्रेणियों को आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।
रिक्तियों का विवरण :
विभाग | UR | OBC | SC | ST | EWS | कुल | PwBD |
---|---|---|---|---|---|---|---|
Directorate of Education | 434 | 278 | 153 | 62 | 128 | 1055 | 55 |
NDMC | 68 | 28 | 13 | 7 | 9 | 125 | 6 |
कुल | 502 | 306 | 166 | 69 | 137 | 1180 | 61 |
शैक्षणिक योग्यता :
DSSSB PRT भर्ती के लिए निम्न योग्यता आवश्यक है:
-
10+2 में न्यूनतम 50% अंक और एलिमेंट्री एजुकेशन में 2 साल का डिप्लोमा (D.El.Ed.)
-
या 10+2 में 45% अंक और 2 साल का डिप्लोमा (NCTE नियम 2002 के अनुसार)
-
या 10+2 में 50% अंक और 4 साल का B.El.Ed.
-
या ग्रेजुएशन और एलिमेंट्री एजुकेशन में 2 साल का डिप्लोमा।
-
CBSE द्वारा आयोजित CTET (पेपर I) उत्तीर्ण होना अनिवार्य।
-
सेकेंडरी स्तर पर हिंदी/उर्दू/पंजाबी/अंग्रेजी विषय का अध्ययन किया होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया :
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। अंकन सीमा इस प्रकार है:
-
सामान्य वर्ग और EWS: 40%
-
OBC: 35%
-
SC/ST/PwBD: 30%
-
एक्स-सर्विसमैन को 5% की छूट।
परीक्षा का स्वरूप:
-
वन-टियर परीक्षा (तकनीकी/शिक्षण): 2 घंटे, 200 प्रश्न, 200 अंक, प्रत्येक गलत उत्तर पर -0.25 अंक
-
सेक्शन A (100 प्रश्न, 100 अंक): सामान्य बुद्धि, तर्कशक्ति, सामान्य ज्ञान, अंकगणित, अंग्रेजी और हिंदी भाषा एवं बोध
-
सेक्शन B (100 प्रश्न, 100 अंक): NCTE पाठ्यक्रम और शिक्षण पद्धति
आवेदन प्रक्रिया :
DSSSB PRT भर्ती के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होगा। प्रक्रिया इस प्रकार है:
-
DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और “Recruitment” सेक्शन पर क्लिक करें।
-
संबंधित नोटिफिकेशन डाउनलोड करें और सभी जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ें।
-
“Apply Online” पर क्लिक करें और फॉर्म में मांगी गई जानकारी सही-सही भरें।
-
आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
-
आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फाइनल सबमिट पर क्लिक करें।
-
आवेदन का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
DSSSB Assistant Primary Teacher Recruitment 2025 एक महत्वपूर्ण अवसर है, विशेषकर उन उम्मीदवारों के लिए जो दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी करियर की शुरुआत करना चाहते हैं। सभी योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के तुरंत बाद ही ऑनलाइन आवेदन कर दें ताकि अंतिम समय में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
DSSSB Assistant Primary Teacher Recruitment 2025 Notification Check
DSSSB Assistant Primary Teacher Recruitment 2025 Online Form Start | 17 September 2025 |
DSSSB Assistant Primary Teacher Recruitment 2025 Last Date | 16 Octomber 2025 |
Apply Online | Click Here |
Official Notification | Click Here |
Official Website | https://dsssb.delhi.gov.in/ |
Website Home Page | https://nokripur.com/ |